प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

सरायकेला प्रखंड में एच पी वी टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाकर अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश।
प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरायकेला श्रीमती अस्मिता सिंह की अध्यक्षता में एमओआईसी, सीडीपीओ, बीईईओ एवं मुखियाओं के साथ एचपीवी टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत अधिकतम लक्ष्य प्राप्ति हेतु समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने, विद्यालय एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान से संबंधित सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने, नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने एवं क्षेत्रीय स्तर पर अभियान की प्रगति की सतत समीक्षा करते हुए लक्ष्य आधारित कार्य करने पर बल दिया गया।


Post a Comment

0 Comments

close