जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चांडिल, सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नुवागाँव पंचायत सभागार में स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति में जनसुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी कुरीतियों, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता एवं सड़क सुरक्षा/ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।
सरायकेला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।

0 Comments