महिला सुरक्षा हेतु प्रशासन सर्तक, प्रशासन हर पहेलु पर पैनी निगाह रखी जा रही है। 
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला में महिलाओं की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्राप्त शिकायतों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश द्वारा सरायकेला-आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सर्विस लेन पर खुलेआम शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
0 Comments