सिंहभूम कॉलेज चांडिल से विभाग हटाने और पद को खत्म करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू।
चांडिल, सिंहभूम कॉलेज चांडिल में AIDSO कि ओर से गृह विज्ञान समाजशास्त्र विषय को हटाने तथा वाणिज्य के एक शिक्षक के पद को खत्म करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान को शुरू किया गया। कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने बताया कि
सिंहभूम कॉलेज चांडिल जो की चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र अंगीभूत डिग्री कॉलेज है। जहां पर काफी दूर दराज सुदूर ग्रामीण इलाकों से विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए आते है, बहुत तकलीफ के बाद अपना पढ़ाई को जारी रख पाते है । लेकिन बड़ी दुख कि बात है कि विगत दिन जो NEP 2020 के तहत कलस्टर का नियम जारी किया गया है जिसमें हमारे सिंहभूम कॉलेज चांडिल से गृह विज्ञान और समाज शास्त्र विषय की पढ़ाई को हटाने का निर्देश जारी किया गया है, साथ ही वाणिज्य विषय में शिक्षक के एक पद को भी खत्म करने का फरमान जारी किए है। जबकि गृह विज्ञान के विषय में पढ़ाई करने वाले लगभग 1000 से 1500 विद्यार्थी है जो पर्याप्त है और वाणिज्य विषय में स्नातकोतर तक की पढ़ाई होता है इसके बाबजूद भी शिक्षक के एक पद को खत्म किया जा रहा है । लेकिन वहीं संथाली का काफी संख्या में विद्यार्थी होने के बावजूद भी कोई शिक्षक का पद सृजित नहीं किया गया है ।
उन्होंने बताया उपरोक्त विषय और पद को यथावत अगर नहीं रखा जाए तो छात्र संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।मौके पर AIDSO जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक अनीता , अफ़्सा परवीन ,अमित आदि दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे।

0 Comments