छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चांडिल, सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना अंतर्गत पी0एम0 श्री उच्च विद्यालय, अरुवाँ में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, महिलाओं के अधिकार एवं उनके संरक्षण हेतु बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी जागरूक किया गया।
उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

0 Comments