उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन।
चांडिल,कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य मामलों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश।
चांडिल ,समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी आवेदकों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनता दरबार में फरियादी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए। प्राप्त आवेदनों पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया तथा अन्य मामलों के नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में मुख्य रूप से चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को सम्मान राशि प्रदान करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ अवरुद्ध होने, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानिकुई-कटिया सड़क के मरम्मत कार्य के दौरान नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने ताकि धूल प्रदूषण एवं दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके, ग्राम पंचायत तमोलिया में आदिवासी समुदाय के धार्मिक स्थल जाहेरस्थान की घेराबंदी कराने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आगासिया में मध्यान्ह भोजन मद की राशि में कथित अनियमितता की जांच कराने, भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त


0 Comments