250 कि0लो0 जावा महुआ तथा दो भट्टी को विनष्ट किया गया है।
चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि काण्ड्रा थानान्तर्गत बुरूडीह पंचायत के नदी किनारे नया घाट, नया पुलिया के समीप अवैध देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, काण्ड्रा के साथ अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा औचक छापामारी किया गया, जिसमें 250 कि0लो0 जावा महुआ तथा दो भट्टी को विनष्ट किया गया है।
छापामारी दल :- पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, काण्ड्रा,,पु०अ०नि० रामदयाल उरॉव काण्ड्रा थाना सशस्त्र बल ।

0 Comments