नवीन शिवम् गुप्ता एसडीओ चांडिल को सड़क किनारे अवैध वाहनों पार्किंग के विरोध एक मांग पत्र सौंपा।
चांडिल,भारतीय जनता युवा मोर्चा, सरायकेला-खरसावां के जिला मंत्री आकाश महतो द्वारा चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी नवीन शिवम् गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर अवैध रूप से पार्किंग किए जा रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि एनएच-33 सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रक एवं अन्य बड़े वाहन आम लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है, बल्कि कई लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।
आकाश महतो ने प्रशासन से मांग की कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जाए तथा संबंधित वाहन चालकों एवं मालिकों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
साथ ही उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने एवं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजयुमो युवा नेता नित्यानंद कुंभकार, नयन सिंह, शशि मिश्रा, विजय मंडल, राहूल पोरीडा आदि मौजूद थें।

0 Comments