चांडिल प्रोजक्ट मिलाप के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं सुरक्षित बरामदगी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में चौका थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय गुमशुदा महिला को पुलिस टीम द्वारा रांची से सकुशल बरामद किया गया।
आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत दिनांक 24.05.2026 को महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

0 Comments