पुरुलिया रेलवे कॉलोनी में “विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत जागरूकता।
चांडिल,आद्रा मंडल में पुरुलिया रेलवे कॉलोनी में “विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत जागरूकता।इसी क्रम में पुरुलिया रेलवे कॉलोनी में उल्लेखनीय है कि “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है“Clean Surroundings, Green Future — Say No to Plastic, Choose Eco-Friendly Living” विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे कॉलोनी के निवासियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न स्टेशनों, यूनिटों आदि पर भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता एवं स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई।
संनद् रहे भारतीय रेल द्वारा दिनांक 15.05.2026 से 05.06.2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।
0 Comments