भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाक़ात ।
चांडिल, भाजपा सरायकेला खरसवाँ जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाक़ात कर उनसे संगठनात्मक गतिविधियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया ।*
जिला कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने श्री अर्जुन मुंडा के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा मुंडा को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया ।
ज्ञात हो की इसी माह के 30 और 31 तारीख को खरसवाँ स्थित आकर्षणी परिसर में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होना है, इस आयोजन में जिले भर से लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास,नई राजनैतिक चुनौतियाँ और सोशल मीडिया,ए.आई जैसे नवाचार के मध्यमों जैसे विषयों से अवगत कराया जाएगा ।
श्री अर्जुन मुंडा से मिलने वालों में जिला महामंत्री राकेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो,रीतिका मुखी,शंभु मंडल,अमितेश अमर,जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

0 Comments