कुशपुतुल सिरका (बड़तल) रोड साइड मे गांव में बीते देर रात जंगली हाथी के प्रवेश अफरा-तफरी मच गई


कुशपुतुल सिरका (बड़तल) रोड साइड मे गांव में बीते देर रात जंगली हाथी के प्रवेश अफरा-तफरी मच गई

चांडिल अनुमंडल के सरायकेला-
खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कुशपुतुल सिरका (बड़तल) रोड साइड मे गांव में बीते देर रात जंगली हाथी के प्रवेश अफरा-तफरी मच गई। लोग का कहना है कि रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच अचानक गांव में घुसे। पड़ा है। हाथी के अचानक गांव में आ जाने से ग्रामीणों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा। घटना के समय गांव में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग की ओर से समय पर कोई ठोस रोकथाम व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को स्वयं ही स्थिति संभालनी पड़ी। ग्रामीणों ने टॉर्च की मदद से काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान किसी भी समय बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। इस घटना ने वन विभाग की लापरवाही और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी निगरानी व्यवस्था के अभाव को उजागर कर दिया है। घटना से आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से कुशपुतुल गांव सहित आसपास के इलाकों को हाथी संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। साथ ही नियमित गश्ती, स्थायी निगरानी व्यवस्था और फसल क्षति के लिए त्वरित मुआवजा प्रक्रिया लागू करने की अपील की है। स्थानीय समाजसेवी निवासी समीर कुमार महतो ने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि रात के समय घर से बाहर निकलते वक्त टॉर्च का इस्तेमाल जरूर करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हाथी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है

Post a Comment

0 Comments

close