सार्वजनिक रोहिन मेला कमेटी की तैयारी जोरों पर, दूरदराज से जुटेंगे दर्शक
रसुनिया में 28 मई को विराट महिला छऊ नृत्य, पुरुलिया की दो मशहूर पार्टियां करेंगी मुकाबला।
सार्वजनिक रोहिन मेला कमेटी की तैयारी जोरों पर, दूरदराज से जुटेंगे दर्शक
सरायकेला : चांडिल प्रखंड के रसुनिया गांव में सार्वजनिक रोहिन मेला कमेटी द्वारा आगामी 28 मई 2026 (बं० 13 ज्येष्ठ) गुरुवार को रात्रि 10 बजे से विराट महिला छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से आयोजन की तैयारी चल रही है।
*पुरुलिया की दो दिग्गज पार्टियों का मुकाबला*
इस वर्ष महिला छऊ नृत्य में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की दो प्रसिद्ध पार्टियों के बीच मुकाबला होगा।
1. *मानभूम महिला नृत्य अकादमी* – उस्ताद परी सहिस और रिया सहिस, ग्राम: माकड़केन्दी, थाना: मानबाजार
2. *जिलिंग सबर पाड़ा विरांगना महिला छऊ नृत्य पार्टी* – आदिम जनजाति के विलुप्तप्राय सबर समुदाय की टीम, उस्ताद मालारानी एवं पार्वती सबर, ग्राम+पो०: जिलिंग, थाना: बराबाजार
*कमेटी ने की शांति की अपील*
सार्वजनिक रोहिन मेला कमेटी रसुनिया पंचायत एवं चांडिल प्रखंड क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि उक्त तिथि में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ पधार कर छऊ नृत्य का आनंद उठाएं तथा शांतिपूर्वक आयोजन को सफल बनाने में कमेटी का सहयोग करें।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंच, लाइट, साउंड और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। दूरदराज से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
*क्या है रोहिन पर्व*
रोहिन पर्व झारखंड-बंगाल की सीमा पर मनाया जाने वाला कृषि आधारित लोकपर्व है। ज्येष्ठ माह के रोहिणी नक्षत्र में अच्छी बारिश और फसल की कामना के साथ मेले और छऊ नृत्य का आयोजन होता है।

0 Comments