एकलव्य विद्यालय के चार दीवार की गुणवत्ता को दर्शाता है।
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी के सोनाडुंगरी स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।झिमरी गांव में एकलव्य विद्यालय में गुणवत्ता को लेकर निर्वतन उप विकास आयुक्त डोमन सिंह के समय पंचायत जनता सुनवाई में भवन में दरार की शिकायत की गई थी। उस समय उपस्थित पदाधिकारियों दे मामले को जांच करने की बात कही गई थी।
ग्रामीणों के अनुसार शिकायतों और विरोध के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का सत्यापन हो सके।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत के बाद कुछ समय पूर्व नीमडीह के अंचलाधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया था। हालांकि, निरीक्षण के बाद अब तक किसी आधिकारिक जांच रिपोर्ट अथवा आगे की कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। इस कारण ग्रामीणों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है तो इसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए, वहीं यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस संबंध में संबंधित विभाग या निर्माण एजेंसी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर तथ्य सामने लाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


0 Comments