विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजिक प्रशासन प्रतिनिधि वृक्षारोपण कर पर्यावरण पर एक संदेश जारी किया।
चांडिल अनुमंडल अधीन विभिन्न जगह पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशासन, राजनितिक,समाजिक सेवा बढ़ चढ़ कर भाग लिए। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के आदरडीह पंचायत भवन, विद्यालय परिसर एवं नीमडीह थाना परिसर में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस पुनीत अवसर पर पंचायत के मुखिया श्री सुभाष सिंह जी, नीमडीह थाना प्रभारी, माननीय दिलशन बरुवा जी ,चांडिल थाना प्रभारी, माननीय संतन कुमार तिवारी जी एवं गणमान्य वरिष्ठजनों के साथ मिलकर माँ के नाम एक पौधा रोपित किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
माननीय प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति के सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़कर पूरे देश को एक प्रेरणा का संदेश दिया है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि अपनी माँ और मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं कर्तव्य का प्रतीक भी है।
आइए, हम सभी एक-एक पौधा लगाकर धरती माँ को हरा-भरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें। यही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा और राष्ट्र के प्रति हमारा दायित्व है।
0 Comments