प्रोजेक्ट मिलाप के तहत आमदा ओपी क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग लड़की को परिजन से मिलाया।
चांडिल,सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा संचालित प्रोजेक्ट मिलाप के तहत आमदा ओपी क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग लड़की को अथक प्रयास एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दिनांक 03.06.2026 को मुंगेर, बिहार से सकुशल बरामद किया गया।बरामदगी के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नाबालिग लड़की को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।

0 Comments