रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया।

“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया।







चांडिल,दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 29.06.2026 से 05.07.2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक/आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा :
       रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 29.06.2026, 30.06.2026, 01.07.2026, 02.07.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को रद्द रहेगी।
68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 30.06.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को रद्द रहेगी।
68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 30.06.2026 को रद्द रहेगी।
63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 29.06.2026 एवं 02.07.2026 को रद्द रहेगी।
68056 (टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 04.07.2026 को रद्द रहेगी।

आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)
68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 29.06.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 30.06.2026, 01.07.2026, 03.07.2026 एवं 04.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू दिनांक 30.06.2026, 03.07.2026 एवं 05.07.2026 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी।
 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 01.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
68060 (आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 04.07.2026 को आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
 68055 (आसनसोल–टाटानगर) मेमू दिनांक 04.07.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर खंड में रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारण (Rescheduled)
18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 29.06.2026, 02.07.2026 एवं 03.07.2026 को खड़गपुर से 01 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।
18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 30.06.2026 को हटिया से 01 घंटा विलंब तथा 01.07.2026 एवं 04.07.2026 को हटिया से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

Post a Comment

0 Comments

close