अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सुफल महतो मुम्बई रवाना
चांडिल अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन 28-29 जून 2026 मुम्बई के लिए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो एवं अध्यक्ष - असिम सरकार मुंबई रेलमार्ग से रवाना हो गए। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से किसान विरोधी कानूनों, किसान विरोधी भारत - अमेरिका व्यापार समझौता, एम् एस पी में कटौती, बिज और बिजली विधेयक, पैट्रोलियम, गैस, यूरिया खाद , बीज, मुल्य वृद्धि, जबरन जमीन अधिग्रहण, हाथियों का आतंक सहित किसान मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन की रूप रेखा के लिए मुख्य रूप से चर्चा होगी। किसान आन्दोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करते हुए 10 दिसम्बर 2021 को मोदी सरकार एवं किसान आन्दोलन के साथ लिखित समझौता, जिसमें तीन माह के अन्दर किसानो के फसलों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी अभी तक लागू नहीं होने तथा किसानो के धान सहित कृषि उपजों की ओने पोने दामों में खरीद के खिलाफ आन्दोलन पर भी चर्चा होगी। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के सभी राज्यों के किसान नेता उपस्थित होंगे।

0 Comments