कुकड़ू गांव में 70 वर्षीय सनातन गोप का शव मिलने से गांव में सनसनी



चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ू गांव में 70 वर्षीय सनातन गोप का शव मिलने से गांव में सनसनी, बालू माफिया पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप।
चौकेगड़िया मैदान में खून से लथपथ मिला शव, साइकिल-टॉर्च पास में।

दो दिन पहले नीमडीह में महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, अब बुजुर्ग की मौत।
स्थानीय लोग बोले: अवैध बालू खन से हादसे बढ़े, पुलिस जांच में जुटी।


सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप चौकेगड़िया मैदान में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास साइकिल और टॉर्च लाइट भी मिली है।  

मृतक की पहचान ईचाडीह पंचायत के चौका आदरडीह निवासी सनातन गोप, उम्र करीब 70 वर्ष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना देर शाम की है।  बालू माफिया पर शव फेंकने का आरोप। 
स्थानीय लोगों ने तिरुलडीह थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची तिरुलडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि तिरुलडीह के सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू खन धड़ल्ले से चल रहा है। बालू लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और चांडिल-नीमडीह की ओर हाईवा-ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं।  

ग्रामीणों ने दावा किया कि दो दिन पहले नीमडीह थाना क्षेत्र के जानूम पलाशडीह गांव में ट्रैक्टर ने अमोनि महतो नामक महिला को कुचल दिया था। अब शुक्रवार रात फिर सनातन गोप को कुचलने के बाद बालू माफिया द्वारा मृतक के शव को सड़क से उठाकर मैदान में डाल दिया गया ताकि इसे सड़क  दुर्घटना का रूप में न हो  और मामला दूसरी दिशा में मोड़ दिया जाए।  
पुलिस जांच जारी है।
इस संबंध में तिरुलडीह पुलिस से पूछे जाने पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर बिंदु पर जांच की बात कही है।  

ग्रामीणों ने अवैध बालू खन पर रोक और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।  
घटना का विवरण
मृतक:*सनातन गोप, 70 वर्ष, निवासी चौका आदरडीह, ईचाडीह पंचायत  
स्थान:कुकड़ू प्रखंड, चौकेगड़िया मैदान  
मिली चीजें: साइकिल, टॉर्च लाइट  
ग्रामीणों का आरोप:बालू माफिया ने कुचलकर शव सड़क से उठाकर मैदान में फेंका  
पिछली घटना: 2 दिन पहले नीमडीह के जानूम पलाशडीह में ट्रैक्टर से महिला की मौत। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग किया ओर कितने लोगों की जाने लेंगे रप्तार बालू माफिया प्रतिदिन  रात के अंधेरे में यह फल फूल रहा हे। सड़क में चलने वाला व्यक्ति को धक्का मारने के बाद कैसे पहुंचा मैदान ,साइकिल स्टैंड किसने क्या।

Post a Comment

0 Comments

close