महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. मृतक।
चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सालगाडीह निवासी छूटू लोहार के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भादुडीह निवासी अवैध महुआ शराब कारोबारी मानिक मंडल ने उसे पत्थर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. सूत्रों के अनुसार रोज की तरह सोमवार शाम को छूटू लोहार शराब पीने के लिए मानिक मंडल के घर गया था. वहां देशी महुआ शराब पीते-पीते दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि उग्र होकर मानिक मंडल ने गर्म पानी फेंकने के बाद पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी मानिक मंडल घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
0 Comments