पत्रकार और होटल मालिक के बात पर न्यूटन का तीसरा नियम का नजरिया पेश हुआ।
चांडिल,जमेशदपुर में पत्रकार विनोद सिंह और ग्रैंड होटल के प्रबंधक के बीच न्यूटन का तीसरा नियम क्रिया पीछे प्रतिक्रिया का नजरिया पेश हुआ। मामले जांच की है।संनद् रहे की होटल ओनर ने प्रेस सम्मेलन के माध्यम से अपनी बात रखी।
यूट्यूबर विनोद सिंह के खिलाफ होटल ग्रैंड की ओनर करेंगी केस, सारे आरोपों को बताया फर्जी
युट्युबर विनोद सिंह के खिलाफ होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह केस करेंगी। उनका कहना है कि विनोद सिंह ने उन पर जो भी घटिया आरोप लगाते हुए यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। वह पूरी तरह बेबुनियाद और फर्जी है। उससे उनकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह ने शुक्रवार को होटल ग्रांड में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शबनम सिंह के साथ उनके पति संजय सिंह भी थे।
होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह ने बताया कि साकची के काशीडीह स्थित मोहन कंप्लेक्स कब्जा करने का जो आरोप लगाया गया है, वह अपार्टमेंट उन्होंने खरीदा था। इसका सेल डीड उनके पास है। शबनम सिंह ने बताया कि यह अपार्टमेंट साल 2003 और साल 2005 में सौरेंद्र मोहन बनर्जी और ज्योतिका बनर्जी से खरीदा था।
इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। शबनम सिंह ने बताया कि यूट्यूबर विनोद सिंह 4 अप्रैल साल 2022 को उनके होटल ग्रांड में आए थे और खुद को tahlaka.com का पत्रकार बताया था। बाद में उन्होंने कहा कि आपको अगर होटल चलाना है तो 12 लाख रुपए दीजिए।
तब उनके साथ चार लोग अमिताभ वर्मा, अविनाश, इंद्रजीत भुल्लर और अदिति थीं। इनका पूरा गैंग चलता है। 12 लाख रुपए देने से मना करने पर इन्होंने होटल को बदनाम करने के लिए होटल में वैश्यावृत्ति का अनाप-शनाप आरोप लगाते हुए यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया था।
इसके बाद 12 मई साल 2023 को शबनम सिंह ने यूट्यूबर विनोद सिंह के खिलाफ केस भी किया था। यह केस अभी चल रहा है। शबनम सिंह ने बताया कि विनोद सिंह के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दो केस चल रहा है। विनोद सिंह पर दूसरा केस नंबर 228/23 भी किया गया है। जल्द ही संजय सिंह तीसरा केस भी करेंगे।
शबनम सिंह ने कहा कि विनोद सिंह कभी खुद को tahlaka.com का पत्रकार बताता है। कभी तक्षक पोस्ट, तो कभी स्पाई पोस्ट का। विनोद सिंह बहुरूपिया है।
संजय सिंह की पत्नी ने बताया कि उनके होटल पर जो अनाप-शनाप आरोप लगाए गए हैं। उससे उनकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि उनके होटल में वेश्यावृति होती है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर ऐसा होता तो पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती। कभी उनके होटल में किसी तरह का आपत्तिजनक सामान या कुछ इस तरह की गतिविधि पुलिस की निगाह में कभी नहीं आई है।
शबनम सिंह ने बताया कि उनके होटल के दो रूम पर कांग्रेसी नेता शैलेंद्र सिंह चंदेल और एक महिला सुनैना ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सुनैना यहां पहले रहती थी। वह लगभग 5 जून को दोनों रूम खाली कर चली गई थीं। इसके बाद होटल ग्रैंड के ओनर के पति संजय सिंह ने रूमों पर ताला लगा दिया था। लेकिन, बाद में कांग्रेसी नेता ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए साकची थाना से मिलकर उनका ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। इस मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई है और जांच कर रूमों को खाली कराने की मांग की गई है।
जमशेदपुर के पत्रकार ने बताया की वर्ष 2002 से 2009 के बीच जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में एक दलाल हुआ करता था l जिसकी माली हालत इतनी खराब थी की नंगा नहायेगा क्या और निचोडेगा क्या l जमशेदपुर के वेश्यावृति गिरोह पर उसकी नज़र पड़ी और इस मेहनती इंसान को एक काम मिल गया l उसके बाद उसने इस क्षेत्र में इतना नाम कमाया की प्रशासन के रडार पर आ गया l 2002 से 2009 के बीच इस व्यक्ति के खिलाफ जिला प्रशासन के पास 100 से अधिक शिकायतों का अम्बार लगा हुआ था l जब पुलिस प्रशासन ने इसपर अपनी पकड़ बनानी शुरू की तो इसके शातिर दिमाग में एक आईडिया आया और उसने 2009 में वकालत के पेशे को अपनाया l मकसद केवल एक था अपने सेक्स रैकेट को कानून की नज़र से सुरक्षा देना l वकालत जैसे पवित्र पेशे की आड़ में अपने सफेदपोश अपराध का काला साम्राज्य फैला रहे इस आदमी का नाम है नाम है संजय सिंह l और इस गोरखधंधे में इसकी हमकदम पत्नी शबनम सिंह l वर्तमान समय में ये दोनों पति -पत्नी जमशेदपुर जिला न्यायालय में लंबित वेश्यावृति के केस नंबर 6380 / 2022 में वारंटी हैं l मगर अपने अवैध धंधे की हनक इतनी की शहर के बीचो- बीच पत्रकारों के सामने जिला पुलिस की कार्यशैली को खुलेआम चैलेन्ज करते हुए प्रेस कांफ्रेंस तो कर ही रहे है l उस व्यक्ति को आइना दिखाने का प्रयास कर रहे हैं जिसने अपनी बेबाक पत्रकारिता के बल पर जमशेदपुर में मिसाल कायम की है l स्पाई पोस्ट एवं तहलका न्यूज के मुख्य संपादक विनोद सिंह पर कीचड उछालने से पहले संजय सिंह और शबनम सिंह ने यह नहीं सोचा होगा की अब उनके गुनाहों का हिसाब किताब शुरू हो जायगा l
इसकी आदत है की जब भी कोई इमानदार पत्रकार इसके काले कारनामो की कलई खोलना शुरू करता है तो दोनों पति पत्नी छाती पीट -पीटकर खुद को बेगुनाह और सामने वाले को अपराधी साबित करने की कोशिश करते हैं l जिस विनोद सिंह पर ये लोग चार्जशीटेड होने और रुपये मांगने का आरोप लगा रहे हैं l उसे साबित करने के लिए इनके पास कोई सबूत नहीं है l विनोद सिंह ने इनसे सीधा सवाल किया है की अगर दोनों पति -पत्नी में दम है तो मकान कब्ज़ा पैसे मांगने सहित जितने भी आरोप उनलोगों ने उनपर लगाये हैं उन्हें साबित करके दिखाएँ l उन्होंने कहा की इनके ऊपर किये गए मुक़दमे में लगातार हारते रहने के कारण संजय सिंह और शबनम सिंह का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है और अब उच्च न्यायालय में भी इन्हें केस हारने का डर सता रहा है l अपनी उसी कारस्तानी को छुपाने के लिए ये विधवा विलाप कर रहे हैं l मगर इन्हें बेनकाब करने की ये मुहीम रुकने वाली नहीं है l अब इन्हें जिला प्रशासन और जनता को जवाब देना ही पड़ेगा


0 Comments