21 जुन को विश्व योग दिवस पर योगा कार्यक्रम के साथ रक्तदान शिविर लगेगा।

21 जुन को विश्व योग दिवस पर योगा कार्यक्रम के साथ रक्तदान शिविर चौका में लगेगा। 
 
चांडिल,विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु बैठक संपन्न।
आगामी 21जून_2026 (रविवार) को विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, रक्तदाताओं की सहभागिता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी से अपील की गई कि वे अपने परिचितों, मित्रों एवं परिवारजनों को भी इस पुण्य कार्य से जोड़ें।
रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
आइए, विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ समाज और मानव सेवा के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।विश्व योग दिवस रक्तदान महादान विशाल रक्तदान शिविर मानव सेवा स्वस्थ समाज चौका रक्तदान जागरूकता ।

Post a Comment

0 Comments

close