ए आइ डी एस ओ के कोलेज कमेटी के सचिव ने चांडिल कोलेज में विभाग को नहीं हटाया की मांग कुलपति से की।

ए आइ डी एस ओ  के कोलेज कमेटी के सचिव ने चांडिल कोलेज में विभाग को नहीं हटाया की मांग कुलपति से की।







चांडिल AIDSO सिंहभूम कोलेज कमेटी सचिव
राजा प्रामाणिक ने  सिंहभूम कॉलेज चांडिल से विभाग हटाने  और पद को खत्म करने के विरोध में कुलपति महोदया को G mail भेजा गया  । सिंहभूम कॉलेज चांडिल में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन  कि ओर से  गृह विज्ञान समाजशास्त्र विषय को हटाने तथा वाणिज्य के एक शिक्षक के पद को खत्म करने के विरोध में  gmail भेजकर प्रदर्शन किया गया ।कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने बताया कि 
सिंहभूम कॉलेज चांडिल जो की चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र अंगीभूत डिग्री कॉलेज है। जहां पर काफी दूर दराज सुदूर ग्रामीण इलाकों से विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए आते है, बहुत तकलीफ के बाद अपना पढ़ाई को जारी रख पाते है । लेकिन बड़ी दुख कि बात है कि  विगत दिन जो NEP 2020  के तहत कलस्टर का नियम जारी किया गया है जिसमें  हमारे सिंहभूम कॉलेज चांडिल से गृह विज्ञान और समाज शास्त्र विषय की पढ़ाई को हटाने का निर्देश जारी किया गया है, साथ ही वाणिज्य विषय में शिक्षक के एक पद को भी खत्म करने का फरमान जारी किए है। जबकि गृह विज्ञान के विषय में पढ़ाई करने वाले लगभग 1000 से 1500 विद्यार्थी  है जो पर्याप्त है और वाणिज्य विषय में स्नातकोतर तक की पढ़ाई होता है इसके बाबजूद भी शिक्षक के एक पद को खत्म किया जा रहा है । लेकिन वहीं संथाली का काफी संख्या में विद्यार्थी होने के बावजूद भी कोई शिक्षक का पद सृजित नहीं किया गया है ।
उन्होंने बताया उपरोक्त विषय और पद को यथावत अगर नहीं  रखा जाए तो  छात्र संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष कानू टुडू  ने कहा कि नई राष्ट्रिय शिक्षा नीति 2020 गरीब माध्यम वर्ग के विद्यार्थियों से शिक्षा छीनने का संयंत्र है और शिक्षा का निजीकरण, व्यापारीकरण, सांप्रदायीकरण को बढ़ावा देने साजिश है इसी के तहत कलस्टर सिस्टम लाकर  शिक्षा से वंचित करने का प्रयास कर रहे है चूंकि अभी कोल्हान विश्विद्यालय का ग्रीष्म अवकाश चल रहा है इसलिए आज विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम   gmail   भेजो अभियान चलाकर  सैकड़ों बच्चे जीमेल भेजकर इसका विरोध किया है जिसमें मुख्य रूप से अनीता , अफ़्सा परवीन , रोहित प्रमाणिक, आशा ,आदि दर्जनों विद्यार्थी  मिलकर मुहिम को चलाए गया है ।
   

Post a Comment

0 Comments

close