पुलिस अधीक्षक ने कपाली ओपी के कर्मी पर करवाई की।
चांडिल सरायकेला-खरसावाँ जिले पुलिस अधीक्षक निधि दुवेदु ने मामले को गंभीरता पूर्वक लिया और दोषी कर्मी पर करवाई की। संनद् रहे की जिला के चाण्डिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत कांदरबेड़ा पुर्नवास कॉलोनी की आदिवासी युवती पर कपाली ओ०पी० के पुलिस पदाधिकारी /कर्मी द्वारा हिंसा एवं बल प्रयोग करने का दृष्टांत सामने आया हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, महोदया सरायकेला-खरसावाँ द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल को इस मामले की जॉच हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें जॉच के क्रम में प्रथम दृष्टया 1. पु०अ०नि० धीरंजन कुमार, थाना प्रभारी, कपाली ओ०पी०, 2. स०अ०नि० मो० मुकलेसुर रहमान, कपाली ओ०पी० एवं 3. महिला आरक्षी-981 कंचन, कपाली ओ०पी० की भूमिका परिलक्षित होती है।
उक्त कृत्य के लिए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। अग्रतर अनुशासनिक कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

0 Comments