नीमडीह थाना क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।
नीमडीह थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय, अंचलाधिकारी महोदय, पुलिस निरीक्षक महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में ,नीमडीह थाना के शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत बादु गांव शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें मोहर्रम पर्व को आपस में दोनों समुदायों के भाईचारे के रूप मनाये। किसी अफवाह में आकर शांति भंग नहीं होने देने। बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधि में मुखिया, राजनीतिक दल प्रखंड जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, प्रशासनिक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।आदर डीह पंचायत के सुभाष सिंह, सुलोचना सिंह,हरि दास महतो, ग्राम प्रधान,राकिब साईं,मो मुबारक मोमिन, आदि उपस्थित थे। नीमडीह हर पर्व भाई चारे के रूप मनाते आये है।इस भी हमलोग आशा करते हैं कि यह पर्व भी शांति पुर्वक संपन्न होगी।


0 Comments