शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया,

शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया,










चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल सनीदेव भक्त मंडली ट्रस्ट के द्वारा चौका हाई स्कूल परिसर में आयोजित एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो मानव सेवा के प्रति समाज की जागरूकता और समर्पण का प्रतीक है।
मैं श्री सनीदेव भक्त मंडली ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सम्मानित बंधुओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
आप सभी के सहयोग, समर्पण और सेवा भावना के कारण यह पुनीत कार्य सफल हो सका। आशा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं मानव सेवा के कार्यों में आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा।
रक्तदान महादान – जीवनदान सबसे बड़ा दान।
— आकाश महतो (मैंने आज 24वां रक्तदान किया)

Post a Comment

0 Comments

close