उत्पाद विभाग ने विधि-व्यवस्था , जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाए ।
लगभग 1300 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
चांडिल,उत्पाद विभाग ने विधि-व्यवस्था , जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाए ।इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिला के
कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन कार्रवाई, चार अवैध चुलाई भट्टि को नष्ट किया गया।
जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा विधि-व्यवस्था एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा कुचाई थाना अंतर्गत ग्राम जिलिंग्दा में छापेमारी कार्रवाई की गई।
आमसूचना संकलन के आधार पर आज दिनांक 04 जून, 2026 को संचालित इस अभियान के दौरान 04 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 1300 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पादों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जप्त कर नष्ट कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान चिन्हित अवैध चुलाई अड्डों के संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनस्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है
0 Comments