डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे।

डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे।
चांडिल,राज्य में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा एवं कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे। उनके आगमन पर परिसदन में पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।दौरे के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही तैयारियों और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज एवं डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को जिले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

close