चांडिल प्रखंड में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया।
शिविर हेतु कुल 44 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा।
चांडिल उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा दिनांक 01 जुलाई, 2026 को चांडिल प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, चांडिल में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक दिलीप प्रसाद एवं रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में चांडिल प्रखंड अंतर्गत चांडिल, रुचाप, रसुनिया, आसनबनी, रूदिया, भादुडीह, चिलगु एवं तामोलिया पंचायतों के स्लॉट बुक कर चुके अभ्यर्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन प्रक्रिया तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
शिविर हेतु कुल 44 अभ्यर्थियों ने लर्नर लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक किया था। इनमें 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 08 अभ्यर्थी असफल रहे तथा 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इस संबंध में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ नितिश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आवेदकों को प्रखंड स्तर पर ही लर्नर लाइसेंस संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
दिनांक 02 जुलाई, 2026 को ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, गौरांगकोचा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर में पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाड़ा, चिमटिया, बांदू, गुड़ड़ी एवं लेपाटांड़ पंचायतों के स्लॉट बुक कर चुके अभ्यर्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि उक्त तिथि का ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के उपरांत Application Acknowledgement, Fee Payment Receipt, Form-1, Form-2, Slot Booking Slip, आधार कार्ड की छायाप्रति, पैन कार्ड की छायाप्रति तथा ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।


0 Comments