शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे।

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे।






चांडिल,शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर विधायक सबिता महतो के रांची आवास पर बैबैठ
8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर जमशेदपुर के उलियान में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ईचागढ़ विधायक सबिता महतो के रांची स्थित आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी तथा घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो , गौतम, समीर महतो भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close