SUCI (Communist) पार्टी की ओर से आज दिनांक 5 अक्टूबर2020 को 5 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य स्तरीय मांग दिवस मनाने का निर्णय के तहत चांडिल गोल चक्कर चौक में प्रदर्शन एवम् सभा किया गया।
जिसमें निम्नलिखित मांगे:-
1. सभी अस्पतालों में कोरोना व गैर कोरोना सभी मरीजों को भर्ती लेना होगा और उनका समुचित इलाज करना होगा।
2. कोरोना लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी खो चुके मज़दूर किसानों को समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराना होगा।
3. रेलवे सहित तमाम सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाएँ।
4. महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी की जाए और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
5. किसान विरोधी काला कानून अविलंब वापस लिया जाए।
इन सभी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में कॉमरेड नेपाल किस्कू द्वारा सिद्धू कानू के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड अशुदेव महतो ने कहा कि इस कोरॉना काल में कृषि ऋण माफ करके फसलों को डेढ़ गुना दाम सुनिश्चित करना चाहिए था ,
लेकिन इसके विपरीत सरकार ने कृषि में निजीकरण को बढ़ावा देकर पूंजीपतियों के हित में काम किया है जिससे कालाबाजारी बढ़ेगी और जिस तरह से अंग्रेज जमाने में नील की खेती के लिए मजबूर किया जाता था उसी तर्ज पर किसानों को ऐसा फसल उगाने के लिए मजबूर किया जाएगा जिससे पूंजीपतियों को फायदा हो एवं जिस तरह आए दिन देश में महिलाओं बच्चियों पर दिन पर दिन अत्याचार का भयावह रूप लेकर हमारे समाज को दूषित कर रहा है। उसके पीछे शराब का धड़ल्ले से बिक्री और अश्लील सिनेमा साहित्य का प्रचार प्रसार है इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इन सभी चीजों पर रोक लगा देनी चाहिए ताकि आगे ओर इस प्रकार अपराध घटनाएं न हो।
अंत में भुजंग मछुआ ने सभा में किसानों- मजदूरों के ऊपर रचित गीत प्रस्तुत किया! सभा में उपस्थित नेपाल किस्कू, बुद्धेश्वर हसदा, अनंत महतो, मान सिंह सरदार , बुद्धेश्वर कर्मकार, देखनी माझी, हराधन महतो, उदयन हंतुबई, विशेश्वर महतो, श्यामल माझी, प्रभात महतो आदि।
0 Comments