दो दिवसीय अत्यंत पिछड़े दिव्यांग परिवारों के बीच अन्नअमृत का वितरण।

 दो दिवसीय अत्यंत पिछड़े दिव्यांग परिवारों के बीच अन्नअमृत का वितरण।
स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के अवसर पर  दिव्यांग जनों को मेष और दिव्यांग अधिकार मंच झारखंड के सहयोग से चांडील अनुमंडल के प्रखंड ईचागढ़, चांडील तथा नीमडीह क्षेत्र के अत्यंत गरीब विकलांग सदस्य वाले परिवार को राशन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें आटा, चावल, दाल ,साबुन, सोयाबीन बड़ी, नमक सरसों तेल,सत्तू, चना, बिस्कुट,मिक्सचर समेत लगभग चालीस किलो खाद्यान्न  शामिल है ।।लाभार्थियों का चयन विकलांगता की गंभीरता को देखते हुए कोविड महामारी से प्रभावित अत्यंत गरीब सतरह परिवारों को किया गया था। पूरे झारखंड राज्य से 48 दिव्यांग परिवारों का चयन इस सहायता अभियान के लिए किया गया था जिसमें सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम ,पलामू ,और बोकारो जिलों से प्रथम चरण में लाभार्थियों का चयन किया गया था।

इस अवसर पर दिव्यांग अधिकार मंच के संयोजक अजीत कुमार और चंदन कुमार सिंह बताया कि इस कार्य के लिए उन्हें बहुत मेहनत के बाद यह अभियान सफल हो पाया है।जिसमें दिव्यांगजन स्वयं दिव्यांग जनों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया आजादी के इस महोत्सव को मनाने का सौभाग्य इस रूप में  प्राप्त करना एक अद्भुत अनुभव है।

Post a Comment

0 Comments

close