लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या पर चांडिल बाजार में प्रतिवाद सभा आयोजित किया गया

लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या पर चांडिल बाजार में प्रतिवाद सभा


 सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) , ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में चांडिल चौक बाजार में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या के खिलाफ प्रतिवाद सभा किया गया।

 एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) चांडिल लोकल कमेटी इंचार्ज अनंत महतो ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि
आगामी 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में किसानों को रौंदकर दिनदहाड़े उनकी बर्बर हत्या करने की घटना से पूरा देश क्षुब्ध है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र "टेनी" के बेटे और उसके गुंडे साथियों ने जिस बेखौफ तरीके से यह कातिलाना हमला किया वह उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की एक गहरी साजिश दिखाता है। अजय मिश्रा पहले ही किसानों के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक भाषण देकर इस हमले की भूमिका बना चुके थे। यह संयोग नहीं कि उसी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ लट्ठ उठाने और हिंसा करने के लिए उकसा रहे हैं।

इस घटना से यह साफ हो जाता है कि संवैधानिक पदों पर बैठे यह व्यक्ति अपने पद का उपयोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अन्नदाता के विरुद्ध सुनियोजित हिंसा के लिए कह रहे हैं। यह कानून, संविधान और देश के प्रति अपराध है। इसलिए हम आपसे मांग करते हैं कि 1. केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी को तुरंत अपने पद से बर्खास्त किया जाए और उनके विरुद्ध हिंसा उकसाने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा दायर किया जाए। 2. मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा "मोनू" और उसके साथी गुंडों पर तुरंत 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
3. संवैधानिक पद पर रहते हुए हिंसा के लिए उकसाने के दोषी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से बर्खास्त किया जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित आशुदेव महतो, विशेश्वर महतो, भागीरथ दास, मदन महतो, कैलाश महतो, विजय बर्मा, भावेश पाल, तुलसी, प्रभात महतो, बबलू दास, गौतम कुमार, सामंतो महतो, हराधन महतो आदि।

वहीं ,

एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से भी साकची गोल चक्कर में एक सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव विमल दास ने कहा कि साम, दाम, दंड, भेद हर तरीके से कोशिश करके भी जब भाजपा सरकार किसान आंदोलन को दबा नहीं पाई तो अब बौखलाहट के कारण किसानों पर बेइंतेहा हैवानियत दिखाते हुए ज़ुल्म कर रही है आज पूरा देश योगी मोदी सरकार को धिक्कार दे रही है। हमारी पार्टी देश की आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगी मोदी सरकार के खिलाफ मुकम्मल जन आंदोलन निर्माण कर रही है और किसान आंदोलन की जीत सुनिश्चित है। कार्यक्रम में जमशेदपुर नगर कमेटी से अमित राय, चंदना बनर्जी, सोहन महतो, युधिष्टिर कुमार, आर ए भगत, सुमित राय, सुजय भट्टाचार्य, सोनी सेनगुप्ता, अरुण कुमार, विपिन जी, मुकुल मिश्रा, सुजाता बारिक, गीतश्री मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close