नीमडीह सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड रघुनाथपुर गांव में मकर पर्व के पुर्व की साप्ताहिक हाट में पर्व में कपड़े, जुते, खाने की साम्रगी, खरीददारी हेतु गांव वासियों की भीड़ उमड़ी । इस क्षेत्र का महान पर्व मकर, टुसु पर्व है। लोगों का कहना है मकर पर्व में घर के हर सदस्य नए कपड़े पहनते हैं। कुछ पीठा पर्व भी कहते हैं हर घर 14जनवरी को पीठा बनाते हैं। कुछ लोगों टुसु एवं पीठा पर्व से जानते हैं। मकर संक्रान्ति दिन चुड़ा, तिल की समान बनाकर खाया जाता है। आगमी कल गुरूवार को हर गांव में बाजार लगता है। पर्व के दिन पुर्व के बाजार को बाउरी हाट के रूप जाना जाता है।
लावा ग्रामीण ने कहा हमलोग के लिए आज के बाजार में नए कपड़े,जुते,खाने की समाग्री की खरीदारी करते हैं।
यूट्यूब लिंक
0 Comments