चांडिल,राजनगर मोड़ पर अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, खान निरीक्षक की कार्रवाई में वाहन सरायकेला थाना को सुपुर्द।
उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को खान निरीक्षक द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान राजनगर मोड़, सरायकेला के समीप अवैध रूप से गिट्टी लदा एक हाइवा पकड़ा गया। उक्त वाहन का पंजीकरण संख्या JH05DV9174 है। वाहन को आवश्यक कार्रवाई हेतु सरायकेला थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला खनन पदाधिकारी ने कहा की विभाग द्वारा अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

0 Comments