खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी अभियान में 700 CFT से अधिक स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त।

खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी अभियान में 700 CFT से अधिक स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त।








चांडिल,अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, CO नीमडीह एवं खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी अभियान में 700 CFT से अधिक स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से छापेमारी एवं जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अंचल अधिकारी, नीमडीह श्री अभय कुमार द्विवेदी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान लगभग 700 CFT से अधिक स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा पकड़ा गया। वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जब्त करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से जांच एवं छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

close