झिमड़ी में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती मनायी गयी*

झिमड़ी में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती  मनायी  गयी* 
चांडिल:- नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम झिमड़ी के हाटतोला 
परिसर में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव रामजी आम्बेडकर जी के 133वी जन्म जयंती मनायी गयी और इस दौरान उनकी चित्रपट पर मलार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। 
साथ ही वक्ताओं ने  डॉ अंबेडकर की राष्ट्र के प्रति उनके निस्वार्थ सेवा और महान योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद के सुधारों में अहम योगदान दिया है। भीमराव अंबेडकर अध्ययनशील और कर्मठ व्यक्ति थे, उन्हे अर्थशास्त्र, , राजनीति, कानून, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र का अच्छा ज्ञान था। वह अपना  सारा जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित कर दिया था तथा एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे।आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।
कृतज्ञ राष्ट्र उनके इस समर्पण को सदा याद रखेगा।
इस अवसर पर चिरंजीत महतो, भीमसेन रूहीदास, बबलू महतो, उदय कृष्ण मछुआ, खिरोद चंद्र महतो, विश्वनाथ कालिंदी, राहुल कालिंदी, गौतम महतो, अंगद महतो, तनु रजक, आशुतोष महतो आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

close