सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल किया

सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल किया
चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सिंहभूम संसदीय सीट के लिए आज नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दोपहर डेढ़ बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना परचा जमा किया। उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र और दस्तावेज जमा किया। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के अवसर पर गांधी मैदान से खूंटकटी रैली भी निकाली गई। गीता कोड़ा के नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। नामांकन दाखिल करने के लिए निकली जुलूस में गीता कोड़ा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।  

सिंहभूम लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करते समय गीता कोड़ा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद और गीता कोड़ा के वकील अंकुर राय चौधरी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

close