नीमडीह प्रखंड स्तरीय जनता दरबार संपन्न हुआ,इस अवसर परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

नीमडीह प्रखंड  स्तरीय जनता दरबार संपन्न हुआ,इस अवसर परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में धरती आबा जनभागीदारी अभियान दिवस पर जनजाति कल्याण जागरुकता शिविर के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर नीमडीह में 17 मंत्रालय अनुसरण में 25 योजनाओं का स्टोल लगाकर लोगों को जानकारी,और लाभुक से आवेदन लिया गया।यह कार्यक्रम 15 जुन 30,जुन तक विभिन्न पंचायत, प्रखंड में आयोजित किया जा रहा है।इस तहत गांव की महिला पुरुष,युवक युवती,को विकास के मुख घारा में जोड़ा जा सके। इसके तहत जनकल्याणकारी के लगभग 25, योजना संचालित की जा रही है। राज्य के 17 मंत्रालय अनुसरण में 25 योजना हेतु लाभुक का आवेदन ली गई।इस अवसर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी नीमडीह निरिक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments

close