विधायक के साथ उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह का निरीक्षण किया।
चांडिल,शुक्रवार को कुकड़ू में आयोजित प्रखंड स्तरीय जनता दरबार के बाद उपायुक्त सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने ईचागढ़ विधायक सविता महतो के साथ कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों व कर्मियों से ओपीडी, प्रसव कक्ष, जांच उपकरण, दवाओं की उपलब्धता और भवन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर, रात्रि कालीन ड्यूटी, एएनएम की उपलब्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि मानव संसाधन का अधिकतम उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील सेवाएं दी जाएं। उन्होंने मरीजों की संख्या, प्रसव दर और भर्ती रोगियों के आंकड़े लेते हुए सेवा वितरण में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। निरीक्षण में उपायुक्त ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों और संसाधनों की जरूरतों से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि लोगों का स्वास्थ्य केंद्रों पर भरोसा बढ़े। मौक़े पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय , झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो व झामुमो पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
0 Comments