ईसीसी लीजेंड लीग सीजन–4 का खिताब मां तारा सपोर्टिंग के नाम।

ईसीसी लीजेंड लीग सीजन–4 का खिताब मां तारा सपोर्टिंग के नाम।
समाजसेवी राकेश वर्मा ने विधिवत रूप से किया फाइनल मैच का उद्घाटन।

चांडिल: चांडिल स्टेशन के समीप उगडीह क्रिकेट मैदान में आयोजित पूरे अनुमंडल क्षेत्र के सबसे भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट ईसीसी लीजेंड लीग सीजन–4 का फाइनल मुकाबला मां तारा सपोर्टिंग और रौनक सपोर्टिंग के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन ईचागढ़ विधानसभा के प्रख्यात समाजसेवी राकेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत रूप से किया। इससे पूर्व आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। टॉस जीतकर मां तारा सपोर्टिंग ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रौनक सपोर्टिंग की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 120 रन बनाकर प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां तारा सपोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.2 ओवर में 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और विजय ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम की ओर से कप्तान छुटू मोदक ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 62 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राकेश वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 60 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 40 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायेक, वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता पारित, मुखिया मंगल मांझी, पूर्व मुखिया गौरीशंकर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भोला सिंह सरदार, पंचायत समिति सदस्य तारक पति, चांडिल स्टेशन प्रबंधक विष्णु तांती, निखिल रंजन महतो और फुलचांद महतो मौजूद रहे। वहीं आयोजन समिति की ओर से दुर्गा प्रसाद सिंह, सोमनाथ महंती, राजू सिंह, मजनू सिंह, बबलू तांती और सूरज मुंडा सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित थे।क्ष


Post a Comment

0 Comments

close