टेंगाडीह व बाघाडीह ग्राम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया,पी एल भी शुभकार


टेंगाडीह व बाघाडीह ग्राम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया,पी एल भी शुंभकार

नीमडीह प्रखंड के पंचायत सचिवालय टेंगाडीह व बाघाडीह ग्राम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने उपस्थित लोगों को महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर में कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया इस अक्सर पर पीएलवी साधन महततो ,माधुरी महतो ,सुष्मिता गोपाल , बबीता गोप ' ममता महतो , मंजु मंडल बारकी महतो , कविता मंडल  उपस्थित हुए ।

Post a Comment

0 Comments

close