नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन स्थलों में विधायक सविता महतो हुए शामिल ।

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन स्थलों में विधायक सविता महतो हुए शामिल ।

चांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आयोजित विभिन्न अखंड हरिनाम संकीर्तन स्थलों में ईचागढ़ विधानसभा के विधायक सविता महतो बृहस्पतिवार को शामिल होकर माथा टेका। संकीर्तन मण्डलियों ने अपने भक्ति प्रस्तुतियों से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विधायक सविता महतो ने विभिन्न गांव रघुनाथपुर, आदरडीह, महतोडीह, घुटियाडीह, गुंडाकाशिडीह, तेतोलो, पाथरडीह एवं नवदुर्गा, आदरडीह पहुंची और माथा टेक कर क्षेत्र की सुख -शांति, समृद्धि की कामना की।क्ष इस मौके पर साविता महतो ने कहा कि अखंड हरिनाम संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन से लोगों की आस्था होती हैं और समाज में एकता का भाव बना रहता हैं। उन्होंने कहा कि कीर्तन से लोगों के मन को शांति मिलती हैं और आध्यात्मिक चेतना जागृत होती हैं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, शिक्षित मांझी, मंगल मांझी, अनिल मांझी, पदोलोचन सिंह, बनमाली कुमार, टिंकू राम महतो, सूरजों कुमार आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close