पथ विभाग की लापारवाही की वजह,जनप्रतिनिधि के उपेक्षा का शिकार बनी रेलवे फाटक, जनता परेशान

पथ विभाग की लापारवाही की वजह,जनप्रतिनिधि के उपेक्षा का शिकार बनी रेलवे फाटक, जनता परेशान।

चांडिल,टाटा पुरूलिया एन एच 18,पर स्थित चांडिल स्टेशन और नीमडीह थाना के बीच रेल,सड़क संगम स्थल पर पितकी फाटक के दोनों छोर में वाहन जाम से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। संनद् रहे कि राज्य के दो अधौगिक टाटा , बोकारो, घनवाद पश्चिम बंगाल दुर्गापुर आसनसोल, जोड़ता है। पथ विभाग की लापारवाही की वजह, एवं जनप्रतिनिधि के उपेक्षा का शिकार बनी रेलवे फाटक और जनता परेशान।नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक पर पिछले कई दिनों से लगातार वाहन जाम की सिलसिला जारी है।रेल ,सड़क पथ पर वाहन जाम से दिनचर्या भी प्रभावित होता है, वाहन जाम से वाहन चालक राहगीर की भयावह स्थिति बनी हुई है।रेल सड़क पर में पर रेल पथ में वाहन की संख्या बढ़ी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे से फाटक के दोनों ओर करीब 5-5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. जिससे टाटा– पुरुलिया– धनबाद मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. हालात इतने गंभीर हो गए कि छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ ट्रक चालक घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं.

जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के अनुसार, बार-बार फाटक बंद होने और वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. वही पितकी रेलवे फाटक पर लगातार लग रहे जाम का असर लंबी दूरी की बस सेवाओं पर भी साफ देखा जा रहा है. टाटा–पुरुलिया–धनबाद, बोकारो और आसनसोल रूट पर बसों का परिचालन लगभग ठप हो गया है. अधिकतर बसें अब पटमदा और बरा बाजार (पश्चिम बंगाल) होते हुए चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को लंबा और असुविधाजनक सफर तय करना पड़ रहा है.


Post a Comment

0 Comments

close