अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 03 अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त.।
2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी।
चांडिल,उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार दिनांक 18.05.2026 को अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में RIT थाना अंतर्गत भुवा जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम जामजोड़ा में विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को जप्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0 Comments