चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के अंतर्गत नीमडीह थाना प्रांगण में थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों, पेट्रोल पम्प संचालकों एवं ज्वेलरी शॉप संचालकों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सभी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा सीसीटीवी संचालन, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, साइबर ठगी से बचाव, नकदी के सुरक्षित लेन-देन एवं आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सूचना देने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी प्रतिष्ठान संचालकों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सतर्क एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

0 Comments