विश्व तम्बाकू निषेद दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया ।
चांडिल,जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के तनकोचा ग्राम में विश्व तम्बाकू निषेद दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं तथा उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही नाशला की विभिन्न योजनाओं व सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी । शिविर में ग्रमीणों के बीच कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया । इस अवसर पीएलवी
स्नेहलता महतो , सुकरंजन कुमार , साधन महतो , अम्बूज गोप , सुरज मुर्मू , सुकुरमनी सोरेन , ठाकूदास माझी , गयाराम माझी , सोनाराम माझी , बाघार माझी , लखीराम माझी , दुर्गा माझी , सुबोध चन्द्र सिंह , अशोक सिंह सरदार , बयंकण्ढो सिंह सरदार
उपस्थित हुए ।

0 Comments