पदमपुर गाँव में ग्रामीणों के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के सिनी ओपी के मोहितपुर पंचायत अंतर्गत पदमपुर गाँव में ग्रामीणों के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, महिलाओं के अधिकार एवं उनके संरक्षण हेतु बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।
उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके

0 Comments