मैपिंग वाले मतदान केन्द्र पर विशेष कैंप आयोजित
चांडिल,57 खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के कम मैपिंग वाले मतदान केन्द्र पर विशेष कैंप आयोजित।मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से सहयोग की अपील, शत-प्रतिशत मैपिंग का निनिर्दे
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 01 जून, 2026 को 57-खरसावाँ (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदान केन्द्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान अब तक मैपिंग से वंचित मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य किया गया। कार्यक्रम में संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 57-खरसावाँ (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र -सह- अपर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री जयबर्धन कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, वे अविलंब अपना नाम मैप कराएं, ताकि भविष्य में निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को भी घर-घर संपर्क कर छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



0 Comments