आर ओ बी के निर्माण कार्य सेफ्टी सुरक्षा नियम को अनदेखी,घटना होने पर जिम्मेदार कौन?
DRA इंफ्रा कॉन पर उठे सवाल, NHAI से जांच की मांग ।
चांडिल ROB निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, बिना सेफ्टी बेल्ट काम कर रहे मजदूर । 31 जुलाई की डेड लाइन को पूरा करने की जल्दबाजी में मजदूरों की जान दांव पर लगाए है। चांडिल ROB पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है। अब देखना होगा कि NHAI और दक्षिण पूर्वी रेलवे इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।
पित्तकी फाटक JC-56 पर स्टील गार्डर लॉन्चिंग का काम पूरा, 31 जुलाई तक एक लेन चालू करने का लक्ष्य ।
कुछ दिन पहले गिरा था मजदूर, बाल-बाल बची जान – फिर भी नहीं सुधरे हालात DRA इंफ्राकॉन पर उठे सवाल, NHAI से जांच की मांग ।
चांडिल-पुरुलिया-धनबाद को जोड़ने वाले मुख्य राज्यमार्ग NH-32 पर दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत चांडिल जंक्शन के पास पित्तकी फाटक JC-56 पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज आर ओ बी के निर्माण कार्य में सेफ्टी सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं रांची संसद संजय सेठ की दावा 12 बर्ष में भाजपा की कार्यवाही अनुरूप रूप जिक्र करते हुए। कहा राज्य सरकार की सड़क निर्माण में गड़बड़ी हो सकता परन्तु एनएचएआई सड़क।निर्माण में गड़बड़ी नहीं हो सकता।
शनिवार की रात देखा गया कि कई मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई पर काम कर रहे थे। नीचे सेफ्टी नेट तक नहीं लगाया गया था। एक फीट क्या, कई फीट की ऊंचाई पर मजदूर जान जोखिम में डालकर गार्डर का काम कर रहे थे।
इस ROB का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI की देखरेख में दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन प्रा. लि. DRA द्वारा किया जा रहा है।
"यहां रोज हादसे का खतरा है। कुछ दिन पहले एक मजदूर गिर गया था। भगवान की दया से बच गया। लेकिन कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ता। न बेल्ट देते हैं, न नीचे जाल लगाते हैं। मजदूरों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।"
सवाल उठता है कि जब केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर पूरा करवा रही है तो NHAI और DRA इंफ्राकॉन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर इतने लापरवाह क्यों हैं?
यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम पुख्ता नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी – *DRA, NHAI या रेलवे?* यह जांच का विषय है।

0 Comments